IBPS बैंक PO भर्ती 2026: 6715 पदों पर आवेदन का शानदार मौका, 21 जुलाई अंतिम तिथि

IBPS बैंक PO भर्ती 2026


नई दिल्ली। बैंकिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनल सेलेक्शन (IBPS) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO)/मैनेजमेंट ट्रेनी के 6715 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी 21 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई से शुरू हो चुकी है।

भर्ती की मुख्य जानकारी

  • पद का नाम: प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO)
  • कुल पद: 6715
  • शैक्षणिक योग्यता: किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation)
  • आयु सीमा: 20 से 30 वर्ष (नियमानुसार आयु में छूट लागू)
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 21 जुलाई 2026

आवेदन शुल्क

  • SC/ST: ₹280
  • OBC/General: ₹950

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार IBPS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ना आवश्यक है ताकि पात्रता, दस्तावेज़ और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी मिल सके।

सलाह: अंतिम तिथि का इंतजार न करें। सर्वर पर अधिक लोड से बचने के लिए समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने