दतिया उपचुनाव: भाजपा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन, शीर्ष नेतृत्व की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

दतिया उपचुनाव: भाजपा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन, शीर्ष नेतृत्व की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

दतिया। दतिया विधानसभा उपचुनाव के मद्देनज़र भारतीय जनता पार्टी के चुनाव कार्यालय का विधिवत उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के कई वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया और आगामी चुनाव को लेकर संगठन की रणनीति तथा कार्यकर्ताओं से संवाद किया।

दतिया उपचुनाव: भाजपा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन, शीर्ष नेतृत्व की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री श्री शिवप्रकाश जी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल जी, प्रदेश प्रभारी श्री महेंद्र सिंह जी, उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा जी, कैबिनेट मंत्री श्री ऐदल सिंह कंसाना जी, विधानसभा उपचुनाव प्रभारी श्री भारत सिंह कुशवाहा जी, पूर्व मंत्री श्री अरविंद भदौरिया जी, भाजपा प्रत्याशी श्री आशुतोष तिवारी जी, जिला अध्यक्ष श्री रघुवीर सिंह कुशवाहा जी, सेवढ़ा विधायक श्री प्रदीप अग्रवाल जी तथा श्री आशीष अग्रवाल जी सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

दतिया उपचुनाव: भाजपा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन, शीर्ष नेतृत्व की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए संगठन की मजबूती और बूथ स्तर तक सक्रियता पर जोर दिया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं के उत्साह और संगठन की एकजुटता देखने को मिली। भाजपा नेताओं ने विश्वास जताया कि पार्टी पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में उतर रही है और बेहतर प्रदर्शन करेगी।

ये खबर भी पढ़े -----

दतिया में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में बाजार में उतरे पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने