पांच साल में भी पूरी नहीं हुई भर्ती प्रक्रिया

 भोपाल - मध्य प्रदेश की साल 2018 में हुई शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया अब तक पूरी नहीं हुई है। भर्ती के तहत चयनित हुए शिक्षक पिछले 2 सालों से सरकार से गुहार लगा रहे हैं। उनकी मांगे हैं कि साल 2018 और 20 में पात्रता परीक्षा शिक्षक की भर्ती हुई थी। जो कि अब तक पूरी नहीं हुई है।

चयनित हुए शिक्षक ओवरेज हो रहे हैं लेकिन उन्हें नियुक्ति नहीं दी जा रही है। हाल ही में काउंसलिंग करने का दावा जरूर सरकार ने किया लेकिन जनजाति विभाग और स्कूल शिक्षा विभाग के साथ काउंसलिंग नहीं कराई जा रही है। जिसकी वजह से कई नाम बार-बार काउंसलिंग में सामने आ रहे हैं और अन्य लोगों को नियुक्ति नहीं दी जा रही है। चयनित पात्रता शिक्षक भारतीय संघ के सदस्य रंजीत गौर का कहना है कि राज्य सरकार से मांग है कि साल 2018 और 20 में आयोजित हुई। परीक्षा के तहत नियुक्ति दी जाए। इसके अलावा साल 2023 में होने वाली 50000 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया को निरस्त किया जाए। क्योंकि पुरानी भर्ती की प्रक्रिया अब तक पूरी नहीं हुई है।
 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने