यंग थिंकर्स फोरम दतिया के द्वारा "अमृतकाल के 75 वर्ष - 75 वृक्ष" पहल के प्रथम वृक्षारोपण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

दिनांक 13 नवंबर 2022 को वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन यंग थिंकर्स फोरम दतिया के सदस्यों द्वारा सिटी पार्क में किया गया।  

इस अवसर पर कुल 11 वृक्षों का आरोपण सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के संचालक सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि यंग थिंकर्स फोरम युवाओं का राष्ट्रवादी विचार मंच (थिंक टैंक) है।

यह वृक्षारोपण कार्यक्रम बड़ी श्रृंखला की प्रथम कड़ी है। भविष्य में इस प्रकार के  कार्यक्रमों के साथ साथ पुस्तक परिचर्चा और हेरिटेज वाक  का आयोजन किया जाएगा, जिससे युवाओ को जाग्रत और संगठित किया जा सके। 

इस अवसर पर यंग थिंकर्स फोरम के संस्थापक सदस्य अभिषेक शर्मा, कपिल श्रीवास्तव, हेमंत श्रीवास्तव, आयुषी साहू, पुनीत दुबे, मयंक शर्मा, साहिल मिश्रा एवं अभिनव श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने