दतिया में हिंदू जागरण मंच के प्रदेश संगठन मंत्री श्री मनीष जी उपाध्याय द्वारा अभिषेक तिवारी सर की कोचिंग पर बाल दिवस के उपलक्ष में गुरु गोविंद सिंह जी के चार साहबजादो के बलिदान के पर विचार व्यक्त किए उन्होंने कहा की गुरु गोविंद सिंह के साहबजादे ने मौत को गले लगाया पर धर्म परिवर्तन करना स्वीकार नहीं किया और उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में हमारी क्या भूमिका होनी चाहिए
उसके बारे में बच्चों को समझाया जिससे हर व्यक्ति की कोई ना कोई भूमिका अखंड भारत के निर्माण में अवश्य रहे| जिस तरह रामसेतु के निर्माण में गिलहरी का योगदान था उसी तरह अखंड भारत के निर्माण में हर एक व्यक्ति का योगदान अवश्य हो|
अंत में उन्होंने बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर वह योगेंद्र नाथ मंडल पर भी प्रकाश डाला| आज के कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष हिंदू जागरण मंच रवि शर्मा, बेटी बचाओ प्रमुख कदम सिंह जादौन व आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे|
Tags
आज के समाचार