दतिया की इंदरगढ़ पुलिस ने भांडेर रोड पर देलुआ नहर के पास बुधवार रात चेकिंग के दौरान 2 बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर से 10 बाइक बरामद की है।
इंदरगढ़ थाना प्रभारी धीरेन्द्र मिश्रा ने बताया कि बुधवार की रात भांडेर रोड पर देलुआ नहर पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक बाइक पर 2 व्यक्ति देलुआ तरफ से आते दिखे जो पुलिस को देखकर गाड़ी बेक कर पीछे भागने का प्रयास करने लगे। जिन्हें घेरकर पकड़ा गया और नाम पता पूछा तो उनमें एक कुलदीप यादव और दूसरा नाबालिग निकाला। दोनों से पूछताछ की गई तो दोनों ने अपने कब्जे में ली हुई बाइक दांतरे मार्केट इन्दरगढ से चोरी करना बताया। जिस बाइक को जब्त कर और दोनों पर मामला दर्ज कर पूछताछ की, तो आरोपी कुलदीप यादव ने पूछताछ में ग्वालियर, शिवपुरी और अन्य जगहों से चोरी की गई 10 बाइक अपने घर पर रखी होना बताया।
यह यह बाइक हुई जब्त:
आरोपी के बताए अनुसार गांव खिरिया, फैजुल्ला में आरोपी के घर से हीरो पेशन प्रो सफेद रंग की पल्सर लाल रंग की, हीरो होन्डा सीडी डीलक्स, एक हीरो स्पेलेंडर एनएक्सजी लाल काले रंग की, एक बजाज पल्सर लाल रंग की, एक अपाचे सफेद, स्पलेंडर प्लस, एक पेशन प्लस, एक होन्डा लीवो काले रंग की, बजाज प्लेटिना को जब्त किया गया है।
