आज दतिया भाजपा नगर मंडल के वार्ड क्रमांक 2,4,5 9,10,11 के शक्ति केंद्रों की बैठकों का आयोजन किया गया बैठक दांतरे की नारियां में संतोषी माता मंदिर एवं बंगर की हवेली पर आयोजित की गई ।
जिसमें नगर महामंत्री जितेंद्र मेवा फरोश द्वारा बताया गया कि सभी कार्यकर्ता रविवार 18 जून को प्रातः 11:00 बजे आयोजित होने वाली टिफिन गोठ में प्रत्येक बूथ की समितियां एवं सभी कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर आमंत्रित करें ।
एवं महा संपर्क अभियान के अंतर्गत होने वाले आगामी कार्यक्रमों की भी जानकारी प्रत्येक कार्यकर्ता को दें ।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष पंकज गुप्ता पूर्व पार्षद मुल्लु उपाध्याय जितेंद्र अहिरवार पार्षद संदीप शर्मा रिंकू दुबे किरण टिलवानी नगर महिला मोर्चा अध्यक्ष सोनू श्रीवास्तव नगर मंत्री सुनील सेन शिवम अध्यक्ष महामंत्री BLA एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
