मध्यप्रदेश: गृहमंत्री डॉ मिश्रा का अरुण यादव पर पलटवार, कही यह बात

मध्यप्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने अमर्यादित बयान दिया है। मीडिया ने जब उनसे पीएम मोदी के आगामी भोपाल दौरे को लेकर सवाल किया, तो उन्होंने कहा कि मोदी जी के पिताजी भी आना चाहे तो आ सकते हैं, हमें कोई आपत्ति नहीं है।



बीजेपी ने इसे पीएम मोदी की लोकप्रियता को लेकर कांग्रेस नेताओं की बौखलाहट बताया। प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि ये ओछी सोच है, अपनी शर्मनाक टिप्पणी के लिए अरुण यादव समेत कमलनाथ और राहुल गांधी को श की जनता से माफी मांगना चाहिए।


अरुण यादव बुधवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। इस दौरान 27 जून को प्रधानमंत्री मोदी के संभावित भोपाल दौरे पर उन्होंने कहा मोदी जी आ जाएं, और उनके ऊपर कोई हों, वो भी आ जाएं। नड्डा जी आ ही रहे हैं, चल ही रहा है। मोदी जी के पिताजी भी आना चाहे तो आ सकते हैं, हमें कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन मध्यप्रदेश में


कांग्रेस की, बदलाव की बयार है। जो स्पष्ट हमें नजर आती हैं। एमपी में गदा भी चलेगी, महाकाल का आशीर्वाद भी मिलेगा: अरुण यादव

अरुण यादव ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि 'भाजपा धर्म की ठेकेदार है क्या? हम सब किसी न किसी भगवान की पूजा करते हैं। धर्म की ठेकेदारी खत्म करनी है। कर्नाटक में डिवाइड और रूल की बहुत कोशिश की, मगर वो कामयाब नहीं हो पाए। कर्नाटक में हनुमान जी की गदा चली थी। एमपी में हनुमान जी की गदा भी चलेगी। महाकाल का आशीर्वाद भी कांग्रेस को मिलेगा।'


उनके पिता जी स्वर्गीय सुभाष यादव जी की आत्मा जार-जार हो रही होगी: नरोत्तम मिश्रा 



प्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने अरुण यादव के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि 'अरुण यादव जी, जिस प्रकार आपने प्रधानमंत्री मोदी जी के स्वर्गीय पिताजी पर टिप्पणी की है, उससे आपके पिता जी स्वर्गीय सुभाष यादव जी की आत्मा जार-जार हो रही होगी। ये आपकी नहीं, बल्कि इटली के वंशजों की सरपरस्ती वाली भाषा है जिसे मोदी जी के अपमान में ही अपना सम्मान दिखता है।'

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने