कोलकाता के नेताजी सुभाषचंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट में देर रात अचानक आग लग गई। आग किस वजह से लगी इसकी अभी विस्तृत जानकारी प्राप्त नही हुई है। सीआईएसएफ द्वारा दिए गए बयान के अनुसार डी पोर्टल चेक-इन काउंटर पर आग लग गई।
सीआईएसएफ के अनुसार:
नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल (कोलकाता) एयरपोर्ट के अंदर आग लग गई। डी पोर्टल चेक-इन काउंटर पर आग लग गई। धुएं के कारण यात्रियों और कर्मचारियों को टर्मिनल भवन से बाहर निकाला गया। किसी के घायल होने की सूचना नहीं थी। आग बुझा दी गई है। सामान्य परिचालन बहाल किया जा रहा है