पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा द्वारा अवैध हथियार रखने वाले गुंडा बदमाशों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है।
जिस के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक के आदेश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य के निर्देशन में एवं एसडीओपी दतिया प्रियंका मिश्रा के मार्गदर्शन में आज दिनांक को मुखबिर की सूचना पर से सिविल लाइन थाना प्रभारी टीआई धवल सिंह चौहान द्वारा मय फोर्स के थाने के सामने चेकिंग के दौरान एक सेलेरियो कार एमपी07 जेडएफ 2884 जब्त की गई।
जिसमें विक्रम दांगी निवासी खिरिया नाई,यशवीर दांगी निवासी गुलमऊ ,राजेश दांगी निवासी गुलमऊ ,अंकुश दांगी निवासी गुलमऊ एवम मोनू दांगी बुहारा के कब्जे से एक 315 बोर का देसी कट्टा एवं पांच 315 बोर के जिंदा राउंड जप्त किये गये।
आरोपीगण के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया ।
उक्त कार्रवाई में निरीक्षक धवल सिंह चौहान एचसी राजेंद्र पाल , भूपेंद्र सिंह राणा ,रमन दुबे की सराहनीय भूमिका रही