मध्य प्रदेश स्थाई कर्मी कल्याण संघ के बैनर तले प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने कहा कि वेतन ना मिलने से उन्हें खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वही संघ के प्रदेश अध्यक्ष शारदा सिंह परिहार ने बताया कि संघ के प्रतिनिधि मंडल ने विभाग के अधिकारियों से चर्चा की ज्ञापन सौंपा बावजूद इसके कर्मचारियों का वेतन अब तक नहीं हो पाया है। जिस कारण कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है। उन्होंने बताया कि समय पर वेतन ना होने के कारण इन कर्मचारियों द्वारा लिए गए लोन की किस्त जमा नहीं हो पा रही है। बच्चों की फीस जमा ना होने कारण उन्हें परीक्षाओं से वंचित रखा रह जा रहा है, लेकिन विभाग के जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने की वजह पल्ला झाड़ रहे हैं जो दुर्भाग्यपूर्ण है। कर्मचारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर एक हफ्ता के भीतर उनका रुका हुआ वेतन नहीं दिया गया तो वह पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव के बंगले का घेराव करेंगे।
Tags
हमारा भोपाल
