मध्यप्रदेश के उमरिया जिले की 83 वर्षीय जोधइया बैगा (अम्मा) को कला के क्षेत्र में पद्म श्री सम्मान मिलेगा। गणतंत्र दिवस से 1 दिन पहले यानी बुधवार को जोधइया अम्मा को पद्म श्री सम्मान देने की घोषणा की गई। जोधइया अम्मा ने करीब 12 साल पहले जिले के लोढ़ा में स्थित जनगण तस्वीर खाना से आदिवासी कला की शुरुआत की। 12 साल में अम्मा को कई सम्मान मिले। अब अम्मा को कला के क्षेत्र में पद्म श्री सम्मान दिया जाएगा।
Tags
मध्यप्रदेश
