मध्यप्रदेश के जबलपुर के डॉ. मुनीश्वर चंद्र डावर को भारत सरकार ने पद्मश्री से सम्मानित किया है। यह अवॉर्ड मिलने पर आज जबलपुर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें सम्मानित किया। 77 वर्षीय डॉ. डावर आज भी 20 रुपए की मामूली फीस पर मरीजों का इलाज करते हैं। उन्होंने 50 साल पहले 2 रुपए फीस लेकर प्रैक्टिस शुरू की थी। डॉक्टर डावर सेना में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान उनकी पोस्टिंग बांग्लादेश में थी।
20 रुपए में इलाज करने वाले डॉक्टर डावर को पद्मश्री:2 रुपए से शुरू की प्रैक्टिस; टीचर ने कहा था डॉक्टर बनकर किसी को निचोड़ना मत
byNews Biography
-
0
