अज्ञात कारणों के चलते दतिया के युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या, कोतवाली थाना के बुंदेला कॉलोनी की घटना।
24 वर्षीय विश्वजीत पुत्र संजीव पाठक नामक युवक ने की आत्महत्या। युवक को पहलवानी का शौक था। दतिया केसरी होने के साथ मृतक कुश्ती में गोल्ड मेडल था।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर पीएम के लिए भेजा एवं मामले में जांच पड़ताल शुरू की।
फिलहाल यह पता नहीं लगा कि मृतक युवक ने किन कारणों के चलते आत्महत्या की है।