क्या है ये 'Love Jihad', जानिए आसान भाषा में

आखिर क्या होता है ये 'Love Jihad' 


हाल ही में दिल्ली के छतरपुर में एक आम फ्लैट में रहने वाले आफताब पर अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा के कत्ल का आरोप है। पुलिस के मुताबिक उसने न सिर्फ कत्ल किया, बल्कि लाश के 35 टुकड़े किए। उन टुकड़ों को फ्रिज में रखा। कुछ कुत्तों को खिला दिए और कुछ टुकड़ों को महरौली के जंगलों में फेक दिया। इतना वीभत्स कांड करने के बाद भी वो एक सामान्य जिंदगी जी रहा था।
तो आइए आज हम जानते हैं की अ‍ाखिर ये लव‍ जिहाद है क्‍या   

लव जिहाद, नाम तो सुना ही होगा आपने. अबतक आप कभी कभार देश में लव जिहाद के किस्से सुनते आए होंगे. लेकिन जब से सुप्रीम कोर्ट ने लव जिहाद को मान्यता प्रदान की है, तब से ये शब्द चारों तरफ चर्चा और बहस का ज्वलंत विषय बना हुआ है, इसलिए अब खबरदार में हम Love Jihad के जिन्न का संपूर्ण विश्लेषण करेंगे. लव जिहाद का ये जिन्न केरल में एक हिंदू लड़की और एक मुस्लिम लड़के के प्रेम विवाह से पैदा हुआ है, जिसकी जांच देश में आतंकवादी घटनाओं की पड़ताल करने वाली नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी यानी एनआईए को सौंपी गई है. 

आखिर होता क्या है ये लव जिहाद ?


लव जिहाद दो शब्दों से मिलकर बना है. English भाषा का शब्द Love यानी प्यार, मोहब्बत, इश्क और अरबी भाषा का शब्द Jihad. जिसका मतलब होता है किसी मकसद को पूरा करने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा देना. यानी जब एक धर्म विशेष को मानने वाले दूसरे धर्म की लड़कियों को अपने प्यार के जाल में फंसाकर उस लड़की का धर्म परिवर्तन करवा देते हैं तो इस पूरी प्रक्रिया को लव जिहाद कहा जाता है.

अगर आप Love Jihad का मतलब समझ गए हैं तो आपको ये भी बता दें कि अबतक Love Jihad शब्द को कानूनी मान्यता प्राप्त नहीं थी. लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट ने मान लिया है कि लव जिहाद होता है और मुस्लिम युवक हिंदू लड़कियों को अपने प्यार के जाल में फंसाकर उनका धर्म परिवर्तन कर Love Jihad करते हैं. इसकी शुरुआत तब हुई जब केरल Highcourt ने 25 मई को हिंदू महिला अखिला अशोकन की शादी को रद्द कर दिया था. अखिला अशोकन ने दिसंबर 2016 में Muslim शख्स शफीन से निकाह किया था.

आरोप है कि निकाह से पहले अखिला ने धर्म परिवर्तन करके अपना नाम हादिया रख लिया. जिसके खिलाफ अखिला उर्फ हादिया के माता-पिता केरल हाईकोर्ट पहुंचे. जिन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को आतंकवादी संगठन ISIS में फिदायीन बनाने के लिए लव जेहाद का सहारा लिया गया. जिसके बाद केरल हाईकोर्ट ने अखिला उर्फ हादिया और शफीन के निकाह को रद्द कर दिया. लेकिन अखिला उर्फ हादिया के पति शफीन ने केरल हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी. इसी मामले पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने मामले की NIA जांच के आदेश दिए.

आतंकवादी घटनाओं की जांच करने वाली एजेंसी को अखिला उर्फ हादिया और शफीन के प्रेम विवाह में Love Jihad और टेरर कनेक्शन का जिम्मा सौंपते हुए सुप्रीम कोर्ट ने जो टिप्पणी की, वो भी गौर करने लायक है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा, 'जिस तरह इंटरनेट गेम ब्लू व्हेल में किसी लड़के या लड़की को टास्क दिए जाते हैं और जिसमें उसे आखिर में सुसाइड करना होता है, उसी तरह आजकल किसी को भी खास मकसद के लिए राजी करना आसान हो गया है'. सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि एनआईए की जांच रिपोर्ट और केरल पुलिस से मिली जानकारी पर गौर करने और पीड़ित महिला से बात करने के बाद ही कोर्ट अपना फैसला सुनाएगा. लेकिन Love Jihad के इस मामले में ट्विस्ट तब आया, जब कथित लव जेहाद की शिकार लड़की सामने आई.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने