11 पेन पर छाप दिया पूरा नोट्स, नकल के लिए छात्र ने निकाला अनोखा जुगाड़ || Social Media ||

Social Media पर एक Post जमकर वायरल हो रहा है। इस Post में एक प्रोफेसर ने नकल करते पकड़े गए छात्र की करतूत को Share किया है। जो यह बताता है कि नकल के लिए Student क्या कुछ नहीं करते हैं।


स्कूल में मन से पढ़ाई नहीं करने के बाद छात्रों के सामने परीक्षा के समय मुश्किल खड़ी हो जाती है। ऐसे में वो नकल का सहारा लेते हैं। जब तैयारी अधूरी रह जाती है तो फिर उनका पूरा ध्यान नकल कैसे किया जाए इस पर चला जाता है। वैसे तो आप नकल करने के अब तक कई तरीकों को बारे में देख और सुन चुके होंगे लेकिन आज हम आपके एक ऐसे मामले के बारे में बताने जा रहा है कि जिसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

परीक्षा में दो छात्रों के बीच की दूरी इसलिए ही अधिक रखी जाती है दोनों एक दूसरे से बात न करें और नकल को रोका जा सके। जैसे-जैसे नियम कड़े होते हैं वैसे-वैसे छात्र भी हर दिन नकल करने का नया ट्रिक निकाल लेते हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसा ही नकल करने का नया ट्रिक वायरल हो रहा है। जिसमें स्पैनिश लॉ के छात्र ने नकल करने के लिए अपने पूरे नोट्स को ग्यारह पेन पर लिख लिया और कॉलेज पहुंचकर नकल करना शुरू कर दिया। हालांकि, समय रहते उसकी यह चालाकी पकड़ी गई। 


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर प्रोफेसर Yolanda De Lucchi ने दो तस्वीर शेयर की है। जिसमें दिखा गया है कि नकल करने क लिए छात्र कैसे-कैसे ट्रिक अपना रहे हैं। वायरल हो रही तस्वीर में कुल 11 पेन दिख रहे हैं। सब पर परीक्षा में आने वाले प्रश्नों का जवाब लिखा गया है। हैरानी तो इस बात को लेकर हो रही है कि छात्र ने जितनी मेहनत से पेन पर नोट्स लिखा होगा उतने में तो वो उसे याद करत सकता था।

पेन पर बारीक अक्षरों में जवाब को लिखना कोई मामूली बात नहीं है। वो भी 11 पेनों पर लिखने में छात्र को घंटों का समय लगा होगा। हालांकि, छात्र की नकल करने की चाल सफल नहीं हो पाई। ट्वीट पर कई सारे यूजर्स कमेंट भी किए हैं। कुछ ने नकल करने वाले को महान बताया है। पोस्ट को अब तक करीब तीन लाख लाइक्स मिल चुकी है और एक लाख से अधिक कमेंट्स हुए हैं। कई लोगों ने चुटकी लेते हुए नकल में पकड़ी गई पेन को संग्रहालय में प्रदर्शन करने की भी सलाह दी। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने