बुजुर्ग कपल ने खरीदी नई स्कूटी, पति ने गाड़ी की जगह पत्नी को पहना दिया माला, लोग बोले- इतने भोले लोग हैं क्या?

यह वीडियो ट्विटर हैंडल ने 13 अक्टूबर को शेयर किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि आप भी देख लो, मन के साफ भोले भाले लोग!! इस क्लिप को सोशल मीडिया पर दिल को छू जाने वाला एक वीडियो खूब देखा जा रहा है। हालांकि, वीडियो की लोकेशन को लेकर साफ जानकारी नहीं है। लेकिन क्लिप में लोगों की बातचीत की भाषा मराठी है। ऐसे में यह माना जा सकता है कि मामला महाराष्ट्र के किसी राज्य का है। दरअसल, एक शख्स अपनी वाइफ के साथ नई मोपेड खरीदने गया था, वहां जब शोरूम वालों ने नई-नवेली मोपेड को पहनाने के लिए माला दी तो शख्स ने भोलेपन में वह माला अपनी पत्नी को पहना दी। इसके बाद जो हुआ वह देखकर आपके चेहर पर मुस्कान आ जाएगी।


इस वायरल क्लिप में हम देख सकते हैं कि एक बुजुर्ग कपल दो-पहिया वाहन के शोरूम है। वह नई मोपेड खरीदते हैं। इस खुशी के मौके पर शोरूम मैनेजर पहले शख्स की पत्नी को मोपेड के साथ खड़ा होकर फोटो खिंचवाने के लिए बोलता है और इसके बाद शख्स को बाइक को पहनाने के लिए एक माला देता है। लेकिन भैया... भोले शख्स को लगता है कि माला पत्नी को पहनानी है तो वह उन्हें पहनाने लगता है। यह देखकर शोरूम वाला तुरंत कहता है कि माला मोपेड को पहनानी है। शख्स का यह भोलापन देखकर वाइफ सहित दुकान के अन्य लोग मुस्कुराने लगते हैं। यकीनन, वीडियो देखकर आपके चेहरा भी मुस्कान से खिल उठा होगा।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने