भोपाल। अखिल भारतीय गोस्वामी सभा दिल्ली की प्रदेश इकाई मध्य प्रदेश के प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी महंत प्रीतम पूरी जी, मध्य प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष महंत रूप नारायण गिरी जी एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में मध्य प्रदेश की पूरी कार्यकारिणी एवं मध्य प्रदेश के सभी जिलों के जिलाध्यक्षों से राय-विमर्श किया गया। समाज के सभी सदस्यों ने अपनी राय महंत प्रीतम पूरी जी को प्रदान की। मध्य प्रदेश प्रभारी सभी से राय-विमर्श करने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बालकृष्ण पर्वत जी से चर्चा करके मध्य प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा करेंगे।
महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती उत्कर्ष गोस्वामी जी के द्वारा मध्य प्रदेश महिला बिंग कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई। श्रीमती आशा गोस्वामी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, श्रीमती कविता गोस्वामी को प्रचार-प्रसार मंत्री एवं श्रीमती रजनी गोस्वामी को मध्य प्रदेश की महिला बिंग का अध्यक्ष बनाया गया।
कार्यक्रम में सैकड़ों सदस्य उपस्थित रहे। महिला बिंग की घोषणा के बाद सभी सदस्यों को उपस्थित सभी सदस्यों ने बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम की जानकारी पूर्व राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी जी विपिन जी के द्वारा दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया गया। भोपाल एवं अन्य जिलों से आए सभी अतिथियों ने तन-मन-धन से समाज संगठन का सहयोग किया।
कार्यक्रम का संचालन गोविंद गिरी जी, भोपाल एवं अशोक भारतीय जी के द्वारा किया गया।
