मुख्यमंत्री शिंदे विधायकों के साथ मुंबई पहुंचे

 मुंबई पहुंचे शिंदे और अन्य विधायक

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अपने विधायकों के साथ मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे।महाराष्ट्र में सियासी संकट खत्म होने के बाद अब सरकार गठन को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बीच कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि शिंदे मंत्रीमंडल में शामिल होने के लिए राज ठाकरे की मनसे को प्रस्ताव मिला है। दूसरी तरफ महाविकास अघाड़ी की तरफ से स्पीकर चुनाव के लिए राजन साल्वी, जबकि भाजाप की तरफ से राहुल नार्वेकर का नाम आगे बढ़ाया गया है।


महाराष्ट्र: सुनील प्रभु ने व्हिप जारी किया
शिवसेना प्रमुख सचेतक सुनील प्रभु ने व्हिप जारी किया और अपने सभी सदस्यों को सदन में मौजूद रहने और महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव के लिए शिवसेना उम्मीदवार राजन साल्वी के पक्ष में मतदान करने को कहा।

उद्धव ठाकरे के फैसले को चुनौती देंगे: शिंदे को निकाले जाने पर बागी गुट

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की ओर से एकनाथ शिंदे को पार्टी से निकाले जाने के फैसले पर अब बागी गुट का बयान आया है। शिंदे के करीबी दीपक केसरकर ने कहा है कि हम उद्धव ठाकरे के इस फैसले को चुनौती देंगे। इससे लोकतंत्र पर असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि हम उद्धव जी के बयानों के खिलाफ नहीं बोलेंगे, क्योंकि हम मानते हैं कि वे अभी भी हमारे नेता हैं। हमें सभी सवालों के जवाब देने हैं, लेकिन इसकी भी एक सीमा है।

सामना में छपा लेख- भाजपा को 2019 में दिखाना चाहिए था बड़ा दिल

शिवसेना ने शनिवार को कहा कि महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेना राज्य में राजनीतिक अस्थिरता पैदा करने के नाटक की ‘‘हैरतअंगेज पराकाष्ठा’’ थी और उसने भाजपा से सवाल किया कि उसने 2019 में बारी-बारी से मुख्यमंत्री बनने के समझौते का सम्मान करके ‘‘बड़ा दिल’’ क्यों नहीं दिखाया। शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ में कहा कि फडणवीस के मुख्यमंत्री के बजाय उपमुख्यमंत्री बनने के फैसले का उनका ‘‘दिल बड़ा’’ बताकर और ‘‘पार्टी के निर्देशों का पालन करने’’ के तौर पर बचाव किया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने