दतिया: यंग थिंकर्स फोरम दतिया ने आयोजित की हेरिटेज वॉक, युवाओं ने जाना वीर सिंह पैलेस का इतिहास



यंग थिंकर्स फोरम दतिया द्वारा सतखंडा महल पर हेरिटेज वॉक आयोजित


भारतीय संस्कृति, साहित्य और इतिहास को जानने एवं युवाओं को बौद्धिक रूप से परिष्कृत करने के लिए समय-समय पर परिचर्चा, व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित करने की शृंखला में यंग थिंकर्स फोरम दतिया द्वारा आज दिनांक 09 सितंबर 2023 को वीर सिंह पैलेस (सतखंडा महल) पर हेरिटेज वॉक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।



दतिया चेप्टर समन्वयक श्री सौरभ श्रीवास्तव जी ने कहा कि यह हेरिटेज वॉक कार्यक्रम सतखंडा महल के बारे में व्याप्त भ्रांतियों को तोड़कर महल के अनुपम वास्तुकला और इतिहास को जानने के उद्देश्य से किया गया है।


साथ ही यंग थिंकर्स कॉनक्लेव 2023 के बारे में जानकारी दी।

जिसमें उपस्थित युवाओं ने वीर सिंह पैलेस के इतिहास, छत में उकेरी गई राई नृत्य की कलाकृतियां एवं 7 खंडों के बारे में व्यापक रूप से जाना।

कार्यक्रम में श्री पुनीत दुबे, राजा यादव, नवीन श्रीवास्तव एवं अन्य युवा साथी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post