दतिया: ढाबा पर हवाई फायर कर दहशत फैलाने वाला आरोपी कट्टा सहित गिरफ्तार




सिविल लाइन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी गोलू पुत्र छोटे लाल यादव नि. पहाड़ी को असनई रामलला मंदिर के पास से गिरफ्तार किया है। 


पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर का कट्टा व एक जिंदा राउंड जप्त किया है। आरोपी ने 25 मई को ग्वालियर हाइवे रोड पर छोटू ढाबा पर खाना के पैसे नही देने पर अपने साथियों के साथ मारपीट कर हवाई फायर कर दहशत फैलाई थी। 


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। सिविल लाइन टीआई धवल सिंह चौहान व उनकी टीम द्वारा कार्रवाई की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने