दतिया: व्यक्ति ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर की आत्महत्या




एक 45 वर्षीय व्यक्ति का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। मामला जिले के पंडोखर थाना क्षेत्र के रामनहर का है। यहां बुधवार सुबह करीब 6 बजे जनक सिंह पिता रामस्वरूप धाकड़ का शव फंदे से लटका मिला।


पंडोखर पुलिस के मुताबिक, जनक सिंह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रात में घर पर था। पत्नी और बच्चे घर के दूसरे कमरे में सो रहे थे। तभी उसने कमरा बंद कर अंदर साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सुबह जब 6 बजे पत्नी जागी तब मामले का खुलासा हुआ। जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई।


मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भांडेर अस्पताल भेजा है। पुलिस का कहना है कि मामले पर मर्ग कायम कर जांच की जा रही है अभी कारणों का सही पता नहीं लगा है, किन कारणों से जनक सिंह ने फांसी लगाई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post