ब्रेकिंग: इसरो करेगा चंद्रयान-3 लॉन्च, तारीख की तय



भारत का स्पेस शिप चांद पर उतरने को तैयार है। इसरो 23 जुलाई को चंद्रयान- 3 लॉन्च करेगा। इसे देखते हुए रूस ने मून लेंडर मिशन को स्थगित कर दिया है ताकि चंद्रयान-3 को चंद्रमा पर उतरने का मौका मिल सके।


अगर चंद्रयान- 3 की लॉन्चिंग सफल रहती है तो भारत ऐसा करने वाला चौथा देश बन जाएगा। इससे पहले अमेरिका, रूस और चीन चंद्रमा पर अपने यान उतार चुके हैं।



चंद्रयान का इतिहास: 

चंद्रयान-2 मिशन को 22 जुलाई 2019 को लॉन्च किया गया था। करीब 2 महीने बाद 7 सितंबर 2019 को चंद्रमा के साउथ पोल पर उतरने की कोशिश कर रहा विक्रम लैंडर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसके बाद से ही भारत चंद्रयान-3 मिशन की तैयारी कर रहा है।




भारत इतिहास रचेगा: इसरो चीफ

इसरो चीफ एस सोमनाथ ने कहा कि चंद्रयान-2 मिशन में हम असफल हुए थे। जरूरी नहीं कि हर बार हम सफल ही हों, लेकिन बड़ी बात ये है कि हम इससे सीख लें और आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि असफलता मिलने का मतलब ये नहीं कि हम कोशिश करना ही बंद कर दें। चंद्रयान- 3 मिशन से हमें बहुत कुछ सीखने को मिलेगा और हम इतिहास रचेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post