कस्बा बड़ौनी में शनिवार शाम मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा मौजूद रहे। गृहमंत्री ने वर-वधुओं को आशीर्वाद देकर उनके भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं और बारातियों की अगवानी कर उनका स्वागत भी किया। इस सम्मेलन में 160 से अधिक कन्याओं के धार्मिक रीति-रिवाज एवं मंत्रोचार के साथ विवाह सम्पन्न हुए। गृहमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने अब मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 51 हजार रुपए की राशि की सामग्री देने के स्थान पर अब कन्याओं को नगद राशि भी प्रदान करने का निर्णय लिया है। यह विवाह योजना गरीब परिवारों के लिए बड़ा सहारा बन गई है।
कार्यक्रम में विपिन गोस्वामी, अतुल भूरे चौधरी, मानसिंह प्रजापति, संजीव नरबरिया, जिला पंचायत सीईओ कमलेश भार्गव, जनपद सीईओ दतिया गिर्राज दुबे समेत जिला पंचायत, जनपद पंचायत, नगर पालिका के निर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्षों के जनप्रतिनिधि मौजूद रहे