विधानसभा चुनाव आते आते सभी जगह हलचल का दौर शुरू हो गया है। क्या भाजपा क्या कांग्रेस सभी अपने अपने गुट मजबूत करने में लगे हुए है, ऐसे में दतिया की राजनीति कैसे न जोर पकड़े। दतिया हमेशा से ही राजनैतिक गलियारों में चर्चा का विषय रहा है, यहां से वर्तमान विधायक और प्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा दतिया के विकास के मॉडल को पूरे प्रदेश में स्थापित करके दतिया का नाम स्वर्णिम अक्षरों में लिख चुके है।
लेकिन अब दतिया के बहुत ही पुराने नेता पार्टी से नाराज चल रहे है और विश्वस्त सूत्रों से यह खबर मिली है के जल्द ही यह भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थाम सकते है। संघ, विद्यार्थी परिषद और भाजपा में संगठन स्तर पर काम करने के बाद इनका भाजपा छोड़ कर जाना सत्ता और संगठन को अचंभित कर रहा है। चुकी यह भाजपा का दतिया में एक बड़ा ब्राह्मण चेहरा भी है इसलिए यह आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को काफी नुकसान पहुंचा सकता है।
पिछले 15 सालों से लगातार गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा का इस विधानसभा से विधायक चुन कर आना कांग्रेस के लिए भी एक बड़ी चुनौती बना हुआ है, दिग्विजय और कमलनाथ एड़ी चोटी का जोर लगा रहे है के कैसे भी करके दतिया में गृहमंत्री को हराया जा सके। इसी को ध्यान में रख कर कांग्रेस इस भाजपा नेता को जल्द से जल्द अपने साथ लाना चाहती है। यह नेता संभवतः 30 मई तक कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।