सेवड़ा से पूर्व विधायक कांग्रेस में शामिल
दतिया जिले की सेवड़ा विधानसभा क्षेत्र से बीएसपी के विधायक रहे राधेलाल बघेल आज कांग्रेस में शामिल हो गए।
बीएसपी से विधायक बनने के बाद राधेलाल बीजेपी में शामिल हो गए थे। लेकिन, पिछले चुनाव में उन्हें बीजेपी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते निष्कासित कर दिया था।