दतिया: पुलिस की सतर्कता से पकड़े सराफा व्यापारी की लूट के आरोपी



लूट की घटना का पुलिस ने 48 घंटे के अंदर किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार पुलिस ने आरोपियों कब्जे से किया लूट का माल बरामद। 


पुलिस ने आरोपी पवन कुशवाह बाहर गेट झांसी व वीर सिंह कुशवाहा नि झांसी को किया गिरफ्तार। पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने प्रेसवार्ता कर बताया कि आरोपियों ने गुरुवार की रात करीब 9 बजे आनंद टॉकीज रोड पर सर्राफा व्यापारी मुकेश सोनी के पुत्र वैभव सोनी में गोली मारकर लूट की घटना को अंजाम दिया था। घटना के वक्त पिता पुत्र दुकान बंदकर घर जा रहे थे। 

आरोपी व्यापारी से सोने के जेवरातों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए थे। आरोपियों को पकड़ने के लिए 8 पुलिस टीमें गठित की तथा एक सैंकड़ा से अधिक सीसीटीवी कैमरा चैक किये। फुटेज के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। 

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने के जेवरात, मोबाइल व घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद किये हैं। फिलहाल शेष तीन आरोपी दीपक कुशवाहा, संजू कुशवाहा, भोला कुशवाहा फरार हैं। जिनकी पुलिस तलाश कर रही हैं। 

प्रेसवार्ता में एसडीओपी प्रियंका मिश्रा, दीपक नायक, कार्णिक श्रीवास्तव सहित आठ थानों के थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने