भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर को संगठन में प्रदेश मंत्री का दायित्व सौंपा गया है। ताम्रकार के इस्तीफे के बाद रिक्त पद पर पूर्व मंत्री ललिता यादव को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पहले वे प्रदेश मंत्री का दायित्व निभा रही थीं। इसके अलावा प्रदेश मीडिया प्रभारी की टीम में काम कर रहे आशीष अग्रवालको प्रदेश संगठन ने प्रदेश मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा है। गौरतलब है कि योगेश ताम्रकार ने महापौर पद की व्यस्तता के चलते प्रदेश उपाध्यक्ष पद से 24 अप्रेल को इस्तीफा दे दिया था।
Tags
मध्यप्रदेश
