कांग्रेस अब इस देश के अंदर अपना अस्तित्व खो रही है- वीडी शर्मा


 जावरा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी. डी. शर्मा ने कहा है कि कांग्रेस इस देश में अपना अस्तित्व खोती जा रही है। उनका कहना था कि, कांग्रेस जिस प्रकार से देश के अंदर व्यवहार कर रही है वह ठीक नहीं है। उनका कहना था कि, कांग्रेस के खून में ही फूट डालो और राज करो है। इसीलिए  आज कांग्रेस अपना अस्तित्व खो रही है। देश के अंदर कांग्रेस के नेता अप्रासंगिक हो गए हैं। इसलिए अनाप-शनाप कुछ भी बोलते हैं, इनको होश नहीं रहता है कि क्या बोल रहे हैं । दिग्विजय सिंह आतंकवादियों का समर्थन करते हैं राहुल गांधी भारत माता को तोड़ने वाले लोगों का समर्थन करते हैं। जिनको हिंदू होने पर शर्म आती है उनको वह गले लगाते हैं, और खड़के जी ने जिस प्रकार से भाषा बोली है यह सिद्ध करता है कि कांग्रेस अब इस देश के अंदर अपना अस्तित्व खो रही है। 

फिर से सरकार बनाएंगे

उन्होंने राज्य में एंटीएकम्बसी के सवाल पर
कहा कि एंटीएकम्बसी वहां होती है जहां जहां सरकार काम नहीं करती है। गुजरात के अंदर 27 साल बाद 182 में से 156 सीटें आई हैं। मध्यप्रदेश के अंदर गरीब जनता के लिए गरीब लोगों के लिए उनके हितों के लिए हमारे मुख्यमंत्री के नेतृत्व में अथक मेहनत के साथ और गरीब का जीवन बदलने का काम कर रही है।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने