2023 में होने वाले चुनाव में सबसे ज्यादा योगदान देश के युवाओं का रहेगा- चौहान


भोपाल। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा मध्यप्रदेश युवा नीति 2023 एवं मुख्यमंत्री कौशल कमाई योजना पर प्रबोधन का आयोजन मुख्यमंत्री निवास भोपाल में आयोजित किया गया।

 प्रबोधन कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा की अगर अबकी बार 2023 के चुनाव में अगर सबसे ज्यादा किसी का योगदान होगा तो वह युवा मोर्चा और देश के युवाओं का होगा क्योंकि इस बार जो युवा नीति बनाई गई है ऐसी युवा नीति पूरे विश्व मे कही नही बनाई गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्मचारि चयन के माध्यम से आगामी एक वर्ष में प्रदेश की सभी शासकीय पदों पर भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए "वन टाइम परीक्षा शुल्क एवं रजिस्ट्रेशन की सुविधा होगी। इस प्रकार मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश युवा नीति 2023 को विस्तार से समझाते हुए कार्यक्रम को सम्बोधित किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि अगले बजट में युवाओ के लिए अलग से बजट बनाया जाएगां।



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने