इसके साथ ही अस्पताल 24 घंटे खुले रहेंगे वहीं एक कॉल करने पर लोगों को 108 एंबुलेंस की सेवा भी मिलेगी। JP अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि होली के त्योहार को देखते हुए सभी डॉक्टरों और स्टाफ़ को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश सीएमएचओ द्वारा प्राप्त हुए हैं। इमरजेंसी में ड्यूटी डॉक्टर्स और स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स को आपातकालीन स्थिति में ऑन कॉल उपलब्ध रहने के निर्देश है। होली के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं को देखते हुए 10 बेड तैयार किए गए हैं। डॉक्टरों को 24 घंटे तीन शिफ़्ट में ड्यूटी भी लगाई है। बता दें कि राजधानी भोपाल के हमीदिया अस्पताल JP अस्पताल ,सिविल अस्पताल बैरागढ़,सीएचसी बैरसिया ,गांधीनगर भोपाल समेत स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य सुविधा मिल सकेगी।
Tags
हमारा भोपाल
