दतिया के धीरपुरा थाना पुलिस द्वारा वारदात की नियत से घूम रहे बदमाश आरोपी विक्रम पुत्र आत्माराम दांगी नि. ग्राम सैमई के कब्जे से एक 315 बोर का कट्टा व एक 315 बोर का जिन्दा राउन्ड सहित गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक महोदय दतिया श्री अमन सिंह राठौर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं एसडीओपी दतिया प्रियंका मिश्रा के मार्गदर्शन में धीरपुरा थाना प्रभारी उनि ऋचा डंडोतिया एवं उनकी टीम ने दिनांक 14 मार्च 2023 को मुखविर की सूचना पर दतिया-सेवढ़ा रोड़ सेमई बस स्टैण्ड प्रतीक्षालय पर एक व्यक्ति का वारदात की नीयत से घूमने की सूचना प्राप्त हुई थी
उक्त सूचना की तस्दीक हेतु मय फोर्स के मुखविर के बताये स्थान दतिया-सेवढा रोड इकोना तिराहे के पहुंचे मुखबिर के बताये स्थान की तस्दीक की तो एक व्यक्ति मुखबिर द्वारा बताये गये हुलिये से मिलता हुआ दिखाई दिया जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे फोर्स की मदद से घेर कर पकड़ा तो तथा उसके कब्जे से एक 315 बोर का कट्टा सहित एक जिन्दा राउन्ड बरामद किया और आरोपी विक्रम दांगी को गिरफ्तार किया। जिसमें थाना प्रभारी उनि, ऋचा दण्डोतिया एवं उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।