दतिया: रेलवे स्टेशन पहुंच कर डीआरएम ने किया स्टेशन का निरीक्षण


उतर मध्य रेलवे के डीआरएम श्री आशुतोष ने बुधवार सुबह दतिया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस मौके पर झांसी मंडल के कई अधिकारी और कर्मचारी उनके साथ मौजूद रहे।


डीआरएम सबसे पहले स्टेशन की नई निर्माणाधीन बिल्डिंग पहुंचे जहां उन्होंने भवन का मुआयना किया। निर्माणधीन भवन के आसपास के इलाके का भी जायजा लिया। इसके साथ ही स्थानीय अधिकारियों से जानकारी ली। इसके बाद टिकट विंडो आदि को लेकर स्टेशन मास्टर से चर्चा की। रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान डीआरएम को कई कमियां मिलीं। इसको लेकर स्थानीय अधिकारियों को फटकार भी लगाई।


डीआरएम के आगमन पर दतिया स्टेशन का नजारा ही बदला हुआ था। पूरे स्टेशन परिसर में जबरदस्त सफाई व्यवस्था की गई थी। बार बार पोंछा भी लगाया जा रहा था। कहीं भी धूल के तक निशान नहीं थे। यात्रियों को बैठने के लिए चेयर भी मौजूद रही। स्टेशन की हर जगह चमक रही थी ।


डीआरएम आशुतोष ने बताया कि, अमृत भारत स्टेशन के तहत पूरे भारत मे रेलवे स्टेशनों के फिर विकास किया जा रहा है। इस को लेकर उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मण्डल के 16 स्टेशनों का भी विकास किया जा रहा है। जिसमें दतिया भी शामिल है। इन्ही विकास कार्यों को लेकर आज दतिया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया है।



Source: दैनिक भास्कर 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने