दतिया: नकल माफियाओं पर जिला प्रशासन का शिकंजा



नकल माफिया के खिलाफ प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मोर्चा खुद जिला मुख्य कार्यपालन अधिकारी कमलेश भार्गव ने संभाल लिया है।

 जिला मुख्य कार्यपालन अधिकारी भार्गव ने भलका ,पंडोखर और सालोन बी क्लास का भ्रमण किया एवं बच्चों को भी चेक किया गया के वह कुछ नकल सामग्री न रखें हो।

लगातार नकल कराने को लेकर वायरल हो रहे सेंट्रो को लेकर प्रशासन हरकत में आया और प्रशासन के द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है ।

हर परीक्षा केंद्रों पर सख्त निगरानी के लिए दतिया कलेक्टर संजय कुमार ने जिले के आला अधिकारियों को निर्देश जारी किए है। जिले के आला अधिकारियों के द्वारा स्वयं जिले के प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर मोर्चा संभाला जा रहा है।


इस कार्यवाही से नकल माफिया परेशान है और सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इसका तोड़ ढूंढने की कोशिश कर रहे है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने