दतिया: जिला अस्पताल में बच्चा बदलने की आशंका पर विवाद



दतिया जिला अस्पताल में बच्चा बदलने को लेकर अस्पताल प्रबंधन पर बच्ची के परिजन (कालीचरण तिवारी) ने संगीन आरोप लगाए है। परिजन द्वारा अस्पताल प्रांगण में हंगामा किया गया। 

हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर एसडीओपी दतिया प्रियंका मिश्रा एवं टीआई कोतवाली विजय सिंह तोमर पहुंचे और हंगामा शांत कराया।

बता दें बच्ची के परिजन का कहना है की 'स्टाफ के द्वारा बोला गया था बच्चा हुआ है उसके बाद बच्ची दे रहे हैं यह गलत है'।

जबकि अस्पताल नर्सिंग स्टाफ के द्वारा बताया जा रहा है कि परिजन को बच्ची हुई है और उन्हें पहले से भी बच्ची है।

अब सवाल खड़ा होता है  की जिला अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ के द्वारा अदला-बदली हुई है या फिर बच्ची के परिजन को कोई भ्रम (गलतफहमी)हुआ है। तथ्य डीएनए होने के बाद निकल कर सामने आएंगे या यूं कहें दूध का दूध पानी का पानी डीएनए के बाद पता पड़ेगा।


बच्ची के परिजन का कहना है डीएनए करवाया जाए, परिजन डीएनए करवाने की जिद पकड़ कर बैठे हैं जिसके लिए उन्होंने थाना कोतवाली में आवेदन दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने