मध्यप्रदेश में आज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इसका केंद्र ग्वालियर के दक्षिण पूर्व में 28 किलोमीटर दूर जमीन से 10 किलोमीटर अंदर था।
सुबह 10.31 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 मापी गई है। हालांकि विस्तृत जानकारी अभी प्राप्त होना बाकी है।