मिली जानकारी के मुताबिक चंदेरी थाना क्षेत्र के चकला बाबड़ी के पास रहने वाले रहवासी घनश्याम साहू ने देखा की मोहल्ले का एक जानवर कुत्ता अपने मुंह में नवजात को दबाए हुए था। जैसे ही मोहल्ले वासियों ने देखा तो इसकी सूचना थाना चंदेरी को दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मोहल्ले के नज
दीगी वार्डों की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को बुलाया और उनके रिकॉर्ड से गर्भवती माताओं की जानकारी जुटाई। जिससे स्पष्ट हो सके की आखिर यह नवजात किसका हैं। फिलहाल उक्त मामले में पुलिस का कहना है की अभी उक्त मामले की जांच की जा रही है , जो भी तथ्य सामने आ रहे हैं उसके अनुसार कार्रवाई की जा रही है।
Tags
मध्यप्रदेश
