जानकारी के अनुसार सांगोली गांव में बनी प्राथमिक विद्यालय में बच्चों ने बताया कि हमारे स्कूल में शिक्षक नहीं आते। हम तो स्कूल में खाना खाकर बैठे रहते हैं, और फिर घर चले जाते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विद्यालय में गांव के ही शिक्षक हैं, जो विद्यालय में उपस्थिति दर्ज करा कर अपने घर के कामकाज में जुट जाते हैं। और बच्चे स्कूल में बैठकर सरकार की तरफ से मिलने वाले मध्यहान भोजन को खाकर अपने घर वापस लौट जाते हैं लेकिन बच्चों को जो शिक्षा मिलनी चाहिए वह नहीं मिल पा रही है।
Tags
मध्यप्रदेश
