Honda Activa 7G जल्द ही दे सकता है मार्केट में दस्तक, नए स्कूटर लेने से पहले जरा रुके, ये धांसू स्कूटर मचाने वाला है धमाल

Honda Activa 7G: HONDA ने दिसंबर 2022 में नए स्कूटर के लिए H-Smart ट्रेडमार्क के लिए अप्लाई किया था. अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंपनी इस ट्रेममार्क का इस्तेमाल नए एक्टिवा के लिए कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार HONDA 23 जनवरी को भारतीय बाजार में एक नया टू-व्हीलर लॉन्च करने के लिए तैयार है। 

होंडा टीजर लांच

कंपनी ने हाल ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक नया इनवाइट टीजर लांच किया है, जिसमें नए टू-व्हीलर को लॉन्च करने के संकेत दिए गए हैं. उम्मीद की जा रही है कि नया टू-व्हीलर होंडा एक्टिवा का 7G वर्जन हो सकता है। अनुमान लगाया जा रहा है की एक्टिवा का यह मॉडल नई इलेक्ट्रिक हाइब्रिड तकनीक के साथ भी आ सकता है।

पेट्रोल और इलेक्ट्रिक दोनों ऑप्शन

होंडा गाड़ियों का माइलेज बढ़ाकर रनिंग कॉस्ट कम करने के लिए डिजाइन की गई एक नई हाइब्रिड तकनीक पेश कर सकती है. कंपनी एक हाइब्रिड सिस्टम का उपयोग करने की भी संभावना है, जिसमें एक अलग बैटरी का उपयोग किया जाएगा। होंडा ने अभी तक हाइब्रिड तकनीक के बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह नया Honda Activa 7G स्कूटर पेट्रोल और इलेक्ट्रिक दोनों तरह से उपयोग में लाया जा सकता है।

Honda Activa 7G

होंडा एक्टिवा का इंतजार

होंडा एक्टिवा के इलेक्ट्रिक मोड में 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक की टॉप स्पीड तक चलने की उम्मीद है. होंडा 23 जनवरी को एक हाई-वोल्टेज, मजबूत हाइब्रिड डिजाइन भी पेश कर सकती है। होंडा भारतीय बाजार में ईवी देने से पहले अपने 2W पोर्टफोलियो में हाइब्रिड तकनीक जोड़ने को लेकर उत्साहित है। अभी कंपनी ने Honda Activa 7G की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। बस इंतजार है की Honda Activa 7G मार्केट में आ सकती है।


होंडा एक्टिवा के लेटेस्ट रेट

Activa 6G STD- 73086 रुपये, Activa 6G DLX- 75586 रुपये, Activa 125 Drum (BSVI)- 77062 रुपये, Activa 125 Drum Alloy (BSVI)- 80730 रुपये, Activa 125 Disc (BSVI)- 84235 रुपये और Activa Premium Edition Deluxe- 76587 रुपये का आता है. यह सभी एक्स शोरूम कीमतें हैं. नए Honda Activa 7G की कीमत इनसे थोड़ी ज्यादा हो सकती है।



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने