पिछड़ा वर्ग के बेरोजगार युवक, युवतियों को विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने की शासन की महत्वकांझी योजना के तहत् 31 जनवरी तक 2023 सायं 5 बजे तक आवेदन पत्र प्राप्त किये जायेंगे। योजना के तहत् जिले के 10 युवाओं के चयन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग दतिया के सहायक संचालक ने बताया कि पिछड़ा वर्ग के युवक-युवतियों को विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने की शासन की महत्वकांझी योजना के तहत् जिले के 10 युवाओं को लाभान्वित किया जायेगा।
जिन्हें रोजगार हेतु जापान भेजा जायेगा। योजना के तहत् जिले में स्थित शासकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान तथा पाॅलीटेक्निक महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण प्रदान कर जापान में रोजगार प्रदान करने हेतु निर्धारित ट्रेडों में 31 जनवरी 2023 सायं 5 बजे तक तक आवेदन करना होगा।
इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग तथा अल्प संख्यक कल्याण विभाग दतिया से कार्यालय समय में सम्पर्क किया जा सकता है।