कार ने लड़की को 4KM तक घसीटा, मौत:पीठ-सिर की हड्डियां तक छिल गईं

नए साल के जश्न के बीच राजधानी दिल्ली में 20 साल की लड़की को करीब 4 किमी तक सड़क पर घसीटने के मामले में दिल्ली पुलिस की थ्योरी सवालों के घेरे में आ गई है। पुलिस का कहना है कि ये जानलेवा एक्सीडेंट है, लेकिन परिवार वाले इसे मर्डर कह रहे हैं। पीड़ित की मां का कहना है कि वह बहुत सारे कपड़े पहने थी, लेकिन जब उसकी बॉडी मिली तो वह पूरी तरह नेकेड थी। एक भी कपड़ा नहीं था। ये कैसा एक्सीडेंट है?

दरअसल, दिल्ली के कंझावला इलाके में 31 दिसंबर को कार सवार 5 युवकों ने 20 साल की एक युवती को टक्कर मार दी। हादसे के बाद युवक कार लेकर भागने लगे। लड़की कार के नीचे फंसी रही और करीब 4 किलोमीटर तक सड़क पर घिसटती रही। पुलिस के मुताबिक, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पांचों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। इन्हें आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

घिसटने से हड्डियां टूटीं, मांस निकल आया
जो CCTV फुटेज सामने आए हैं। उनमें कार के नीचे युवती को घिसटते देखा जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चार किमी तक युवती कार में फंसी रही। घसीटे जाने की वजह से युवती की पीठ और सिर की हड्डियां बुरी तरह से घिस गईं। मांस निकल गया। दोनों पैरों की हड्डियां भी टूट गईं, जिससे उसकी बेहद दर्दनाक मौत हुई। कपड़े फट गए। जब उसकी लाश मिली तो उसके शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं बचा।

सबसे पहले देखिए... दौड़ती कार के नीचे कैसे फंसी रही लड़की

यह घटना सुल्तानपुर से कंझावला इलाके की है जिसके CCTV फुटेज सामने आए हैं।
यह घटना सुल्तानपुर से कंझावला इलाके की है जिसके CCTV फुटेज सामने आए हैं।

इस मामले में आज के बड़े अपडेट

  • CM अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लड़की के गुनाहगारों को सख्त से सख्त सजा मिलना चाहिए। हमारी बहन के साथ जो हुआ बहन शर्मनाक है।
  • सुल्तानपुरी थाने के सामने परिवार वालों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।
  • पीड़ित लड़की के पोस्टमार्टम करने के लिए तीन सदस्यीय बोर्ड बनाया गया।
  • दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की और स्टेट्स रिपोर्ट मांगी।
  • आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। आरोपियों का मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है, जिससे पता चले कि क्या वह नशे में थे। पांचों युवकों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
मृतक लड़की के परिवार ने सुल्तानपुरी थाने के सामने प्रदर्शन किया।
मृतक लड़की के परिवार ने सुल्तानपुरी थाने के सामने प्रदर्शन किया।
थाने के पास लगा BJP नेता का पोस्टर भीड़ ने उतार दिया।
थाने के पास लगा BJP नेता का पोस्टर भीड़ ने उतार दिया।

आप विधायक की कार में तोड़-फोड़ की

आप विधायक राखी बिड़लान प्रदर्शन कर रहे अंजलि के परिवार से मिलने पहुंची। राखी ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा- 'आरोपी BJP कार्यकर्ता हैं। इन्हें पुलिस बचा रही है। पुलिस BJP के दबाव में काम कर रही है। ये क्या तरीका है। परिवार को लड़की का शव क्यों नहीं दिखाया जा रहा।' उधर, जब राखी लड़की की मां से मिलने पहुंची तो परिवार वालों ने उनकी गाड़ी को रोक दिया और तोड़फोड़ की।

अब जानते हैं पीड़ित लड़की कौन थी

यह फोटो रेखा की है। एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में काम करती थी।।
यह फोटो रेखा की है। एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में काम करती थी।।

पीड़ित लड़की का नाम रेखा है। वह अमन विहार में रहती है। परिवार में मां और दो भाई और चार बहने हैं। वह अकेली कमाने वाली थी और एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में काम करती थी। न्यू ईयर पर एक इवेंट में काम के लिए घर से निकली थी। ऐसा बताया कि शनिवार-रविवार की रात वह ऐसे ही एक फंक्शन से लौट रही थी। वह स्कूटी से अपने घर जा रही थी। उसी दौरान आरोपी पांचों युवक भी अपनी कार बेलेनो से उसी रास्ते पर थे।

हादसे पर परिवार, पुलिस और चश्मदीद के दावे

1. परिवार पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं, कहा- निर्भया जैसा केस
परिवार ने कहा- यह रेप के बाद मर्डर का मामला है। उसके कपड़े ऐसे ही नहीं फट सकते है। जब वह मिली, उसके शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। हम चाहते हैं कि इस मामले की पूरी जांच हो। पीड़ित लड़की के मामा प्रेम सिंह ने कहा कि यह केस निर्भया जैसा है। हम न्याय चाहते हैं। इस मामले में निष्पक्ष जांच हो।

युवती की मां ने कहा- मेरी बेटी मेरे लिए सब कुछ थी। वह कल पंजाबी बाग में काम करने गई थी। वह शाम करीब साढ़े पांच बजे घर से निकली और कहा कि वह रात 10 बजे तक लौट आएगी। मुझे सुबह उसकी दुर्घटना के बारे में बताया गया था लेकिन अब तक मैंने उसका शव नहीं देखा।

2. पुलिस का दावा- यह सिर्फ हादसा है
DCP हरेन्द्र सिंह ने बताया कि कंझावला इलाका रोहिणी जिले का है। वहां एक कॉल आई थी, जिसमें बताया गया था कि एक कार से एक आदमी लटका हुआ है और खिंचा जा रहा है। इस पर वहां की पुलिस ने वेरिफाई किया तो कार का नंबर मिल गया। इसके बाद कार सवारों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में पता चला कि सुल्तानपुर इलाके में एक स्कूटी से एक्सीडेंट हुआ था। इसमें युवती कार के साथ खिंचती चली गई। ये पूरा मामला एक्सीडेंट का है। हदासे से लड़की की बॉडी क्षतविक्षत हो गई। लहूलुहान हो गई। मीडिया में ये खबर फैलाई गई कि यह सेक्शुअल असाल्ट और मर्डर है। यह बिलकुल गलत है।

3. चश्मदीद का दावा- कार का बेगमपुर तक पीछा किया
एक चश्मदीद दीपक ने दावा किया कि पीसीआर वैन को हादसे के बारे में बताने पर भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। दीपक नाम के इस व्यक्ति ने इंडिया टुडे को बताया कि वह सुबह सवा तीन बजे दूध की डिलीवरी का इंतजार कर रहा था, तभी उसने कार को महिला को घसीटते हुए देखा। दीपक बेगमपुर तक बलेनो कार के पीछे गया। पुलिस ने सुबह 5 बजे तक कार्रवाई नहीं की इस बीच दीपक ने पुलिस को फोन किया, लेकिन सुबह 5 बजे तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। PCR वैन की पुलिस होश में नहीं थी, इसलिए उन्होंने एक्शन लेने में इंटरेस्ट नहीं लिया।

5 आरोपी इसी कार में सवार थे। पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया है।
5 आरोपी इसी कार में सवार थे। पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया है।
कार में फंसने के बाद युवती की स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
कार में फंसने के बाद युवती की स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

LG बोले- मेरा सिर शर्म से झुक गया

इस घटना पर दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने ट्वीट किया- इस अपराध पर मेरा सिर शर्म से झुक गया है और मैं अपराधियों की राक्षसी संवेदनहीनता से स्तब्ध हूं। सभी आरोपियों को पकड़ लिया गया है। पीड़ित के परिवार को हर संभव मदद की जाएगी। वह पुलिस आयुक्त दिल्ली के साथ इस मामले की निगरानी कर रहे हैं।

स्वाती मालीवाल ने कहा- सच सामने आना चाहिए

इस मामले पर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा- दिल्ली के कंझावला में एक लड़की की नग्न अवस्था में लाश मिली, बताया जा रहा है कि कुछ लड़कों ने नशे की हालत में गाड़ी से उसकी स्कूटी को टक्कर मारी और उसे कई किलोमीटर तक घसीटा। ये मामला बेहद भयानक है, मैं दिल्ली पुलिस को हाजिरी समन जारी कर रही हूँ। पूरा सच सामने आना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने न्यू ईयर को लेकर दिल्ली पुलिस की तैयारियों पर भी सवाल उठाए हैं।

source : Dainik Bhaskar

Post a Comment

Previous Post Next Post