अटल संदेश साइकिल यात्रा पहुंची दतिया, स्टेडियम ग्राउंड पर हुआ भव्य स्वागत।


अनंत नर्सिंग संस्थान नरसिंहपुर के द्वारा जल संरक्षण, जल संवर्धन ,प्राकृतिक खेती एवं नशा मुक्त भारत जैसे गंभीर विषय जो हमारे जीवन को तरह तरह से प्रभावित कर रहे हैं का संदेश लेकर नरसिंहपुर से नई दिल्ली तक साइकिल यात्रा संस्थान के संरक्षक डॉ अनंत दुबे के मार्गदर्शन में देवेंद्र दुबे ,बृजेश पटेल ,सत्य प्रकाश त्यागी ,आदित्य शर्मा ,गोविंद मलाह ,प्रेम नारायण मलाह ,अरविंद चौधरी ,प्रदीप मेहरा के साथ लगभग 900 किलोमीटर साइकिल यात्रा कर रहे है । यात्रा दिल्ली में अटल जी की समाधि स्थल पर पूर्ण होगी। दतिया आगमन पर मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के समन्वयक मुनेंद्र शेजवार ,सुनील सिंह कुशवाहा, नवांकुर संस्थाओं सहित खेल और युवा कल्याण विभाग से राजेंद्र तिवारी, अखिल त्रिपाठी संजय रावत,अनवर अली, विजय रजक, संजय तिवारी के द्वारा साइकिल दल का स्वागत किया गया। 


इस अवसर पर दल प्रमुख डॉ अनंत दुबे ने आमजन से आवाहन किया है की साइकिल चलाएं और स्वस्थ रहें। साइकिल संपूर्ण शरीर के व्यायाम के लिए अत्यधिक सस्ता और सुगमता से उपलब्ध संसाधन है। जल संरक्षण एवं जल संवर्धन पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा अत्यधिक स्वार्थ मनुष्य के चारों ओर कृत्रिम संसार की सृष्टि निर्मित कर रहा है , जिसके कारण प्रकृति के भौतिक अस्तित्व को विनाश के कगार पर पहुंचा दिया है ऐसे समय में जल संरक्षण जल संवर्धन पर बात करना जीवन की पूर्वैचना का आह्वान है । जल दर्शन हमारी प्राथमिकता का आधार है । 


मनुष्य ने संसार में सबसे मूल्यवान और गतिमान जीवन तत्व को प्रदूषित कर दिया है जल केवल भौतिक अस्तित्व नहीं जलसृष्टि का आदि तत्व है वह न केवल जीवन को धारण करता है वरन स्वयं एक जीवन है अतः हम सबको इसे संजोकर रखने की आवश्यकता है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने