9 बच्चों के पिता का Love Jihad :पंजाबी महिला को मुस्लिम बनाकर रेप किया

पंजाबी महिला को सहारा बनने के सपने दिखाकर लव जिहाद में फंसाया गया। जब राज खुला तो आरोपी बोला- धर्मांतरण करवाने और एक से ज्यादा औरतें रखने पर जन्नत मिलती है। अब महिला ने हाईकोर्ट से न्याय की गुहार लगाई है।

इंदौर में लव जिहाद का मामला सामने आया है। मामला मुस्लिम व्यक्ति और शहडोल की पंजाबी महिला के बीच का है। महिला का आरोप है कि मुस्लिम व्यक्ति ने उसका धर्म परिवर्तन कराया। फिर उसके साथ रेप किया। महिला को पहले पति से हुई बेटी का धर्म परिवर्तन कराने और नाम बदलने का दबाव बनाने लगा। इस बीच पंजाबी महिला को पता चला कि आरोपी 9 बच्चों का बाप है।

इसके बाद महिला अपनी बेटी को लेकर इंदौर के विजय नगर में रहने लगी। आरोपी पीछा करते हुए यहां भी आ गया और साथ रहने के लिए दबाव बनाने लगा। धमकी दी कि फोटो-वीडियो वायरल कर देगा। महिला ने पीछा छोड़ने का कहा तो बोला- हमारे धर्म में एक से ज्यादा औरतें रखने और धर्म परिवर्तन कराने पर जन्नत मिलती है। पीड़ित महिला की शिकायत पुलिस ने नहीं सुनी तो उसे कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा।

पढ़िए महिला के शहडोल से इंदौर आने की कहानी…

महिला ने कोर्ट में बताया कि वह शहडोल की रहने वाली है। चार साल पहले उसके पति की एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। इसके बाद वह अकेली रह रही थी। रोजगार के लिए निजी बैंक में लोन के लेने गई। वहां उसकी मुलाकात साकिर मोहम्मद से हुई। साकिर ने अपना नाम राजकुमार बताया था। महिला की शिकायत के अनुसार यहां से राजकुमार ने उससे दोस्ती की। कहा- उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है। उसका एक बच्चा है। इसके बाद नजदीकियां बढ़ाकर उसने रेप किया। धोखे में रखकर फोटो-वीडियो बना लिए।

2018 से 2019 के बीच राजकुमार ने लोन के नाम पर कुछ दस्तावेज पर महिला के साइन कराए। इस बीच महिला को यह भी पता चला कि आरोपी के 9 बच्चे हैं। उसने विरोध किया। तब आरोपी का असली नाम पता चला, मोहम्मद साकिर। आरोपी ने लोन के पेपर के साथ धर्म परिवर्तन से जुड़े कागजों पर भी साइन करवा लिए थे। सच्चाई सामने आने के बाद साकिर महिला को परेशान करने लगा। लंग आकर वह बेटी को लेकर इंदौर आ गई। यहां किराए का मकान लेकर रहने लगी।

अब पढ़िए पुलिस से कैसे परेशान हुई

साकिर भी इंदौर आ गया। महिला के घर जाकर उसे फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। कहा- मेरे साथ चलना पड़ेगा नहीं तो फोटो-वीडियो वायरल कर दूंगा। हमारे धर्म में एक से ज्यादा औरतें रखने और धर्म परिवर्तन कराने पर जन्नत नसीब होती है। पीड़िता महिला थाने पहुंची, लेकिन यहां कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई। कहा गया कि शहडोल की हो, वहीं जाकर शिकायत दर्ज कराओ। महिला ने पुलिस के वरिष्ठ अफसरों को भी शिकायत की, लेकिन कुछ नहीं हुआ। महिला का आरोप है, विजयनगर थाने की एसआई सीमा धाकड़ भी शिकायत दर्ज कराने के नाम पर टालती रही।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने