OLA DRIVER ने धर्म छिपाकर फंसाया, INDORE की लड़की से किया LOVE JIHAD, बोला- 4 निकाह भी जायज


इंदौर से राजस्थान गई युवती से लव जिहाद जैसा मामला सामने आया है। वहां शाहरुख नाम का आरोपी उससे राजू बनकर मिला। करीबियां बढ़ाकर उससे शादी कर ली। 5 महीने बाद युवती को आरोपी की सच्चाई पता चली।


        युवती का आरोप है कि युवक ने शादीशुदा और 2 बच्चों का पिता होने की बात भी छुपाई थी। अब इंदौर लौट चुकी पीड़िता ने अपने पति और उसके परिवार पर धमकाने का आरोप लगाया है। आरोपी फिलहाल जेल में है। सोमवार को कोर्ट में बयान से पहले तक आरोपी पक्ष के लोगों ने पीड़िता को फोन कर धमकी दी। पीड़िता ने इस मामले में थाने में अलग से शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही आरोपी पक्ष की धमकी देने वाली कॉल रिकॉर्डिंग भी पुलिस को सौंपी है। पीड़िता की जुबानी जानिए कैसे आरोपी ने राजू बनकर दोस्ती की, फिर कोर्ट में शादी कर बनाने लगा धर्म बदलने का दबाव...


उदयपुर में ओला बुक करने से हुई पहचान

        पीड़िता का कहना है कि मैं लगभग 10 महीने पहले अपनी सहेली के साथ इंदौर से उदयपुर पहुंची थी। यहां मुझे और मेरी सहेली को एक होटल में हाउसकीपिंग स्टाफ में जॉब मिला था। हम दोनों ने उदयपुर रेलवे स्टेशन से होटल जाने के लिए ओला टैक्सी बुक कराई थी। यहां मैं पहली बार शाहरुख से मिली। उसने बातचीत में अपना नाम राजू उर्फ राजकुमार बताया। इसके बाद हमारी जान पहचान हो गई और रोज रूम से होटल तक लाने-छोड़ने के लिए मैं उसे ही कॉल करने लगी।

कुछ दिनों तक हमारी सामान्य दोस्ती रही, लेकिन करीब 7 महीने पहले उसने मुझे शादी के लिए प्रपोज किया। मैं भी उससे प्यार करने लगी थी और मैंने भी उसे हां कह दिया। इसके बाद लगभग 5 महीने पहले हमने कोर्ट मैरिज कर ली और साथ रहने लगे।


पहली शादी के बारे में पूछा, तो बोला- हमारे धर्म में जायज है
दीपावली के समय मुझे पता चला कि उसका असली नाम राजू नहीं शाहरुख है और वह पहले से शादीशुदा है। उसके 2 बेटे हैं। एक 7 साल का और दूसरा 4 साल का बेटा है। जब मैंने उससे अपना धर्म और उससे भी बड़ी बात अपनी शादी और बच्चों की जानकारी छिपाने के बारे में पूछा तो वो मुझसे बोला कि हमारे धर्म में तो चार शादियां जायज हैं। तू भी मुसलमान बना जा, धर्म परिवर्तन कर ले और मेरे साथ चलकर मेरे घर में रह। उसने बात नहीं मानने पर मुझे जान से मारने की धमकी भी दी।


इंदौर आई तो यहां भी कॉल कर देता रहा धमकी

        उसकी असलियत पता चलने के बाद मैं उदयपुर से इंदौर आ गई। शाहरुख यहां भी मुझे कॉल कर धमकी देने लगा। इस पर मैंने परिवार के लोगों और पूर्व सरपंच सुभाष चौधरी, सतीश पटेल और जनपद सदस्य रमेश जी और हिंदू जागरण मंच के लोगों से मदद मांगी। सभी को पूरी घटना बताई। मामले में सभी थाने पहुंचे और क्षिप्रा पुलिस के अधिकारियों से चर्चा की। इसके बाद मैंने पुलिस के कहने पर कॉल कर शाहरुख को परिवार से बातचीत करने के लिए इंदौर बुलाया। उसके यहां आते ही पुलिस ने केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया।


पहली पत्नी के आए कॉल से खुल गया राज

        रात में शाहरुख मेरे साथ ही रहता था। जबकि दिन में पहली पत्नी के साथ। एक दिन शाहरुख के मोबाइल पर उसकी पहली पत्नी का कॉल आया। उसने बताया कि वह शाहरुख की पत्नी बोल रही हूं। युवती ने कहा कि यह मोबाइल तो उसके पति राजू उर्फ राजकुमार का है। इस पर शाहरुख की पत्नी ने कहा कि कई साल से उसके पति ही यह नंबर चला रहे हैं। इसके बाद युवती ने राज उर्फ शाहरुख की आईडी चेक की। जिसमें आधार कार्ड से उसकी सही पहचान सामने आई।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने