चार पहिया वाहन में मिला नील गाय का मांस, आरोपियों की तलाश जारी


भोपाल। राजधानी में पुलिस ने नील गाय के मांस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके बाद शिकारियों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। जबकि दो आरोपी अबतक फरार हैं। बताया जा रहा है की देर रात शिकार कर सुबह करीब 4 बजे शिकारी वापस लौट रहे थे, तभी पुलिस को मुखबिर की सूचना मिली। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी आरिफ को गिरफ्तार किया है। जिनसे पास से नील गाय का 53 किलो मांस बरामद किया गया है। शिकार कर स्विफ्ट कार से मांस सागर से भोपाल ला रहे थे। पुलिस की सूचना के बाद वन विभाग के अधिकारी मौके पहुंचकर आगे की जांच कर रहे हैं।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने