गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा का तीन दिवसीय दतिया-ग्वालियर प्रवास

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र कल से जिले के तीन दिवसीय प्रवास पर रहते हुए विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मलित होंगे 
दतिया, 03 नवम्बर 2022/ मध्यप्रदेश शासन के गृह, जेल, संसदीय कार्य एवं विधि विधायी विभाग के मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र आज 4 नवम्बर से 6 नवम्बर तक जिले के तीन दिवसीय प्रवास पर रहते हुए विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। 
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र 4 नवम्बर 2022 को प्रातः   9.30 डबरा से दतिया के लिए प्रस्थान कर प्रातः 10 बजे दतिया निवास पर पहुंचेगे और आमजन से भंेट करेंगे। प्रातः 10.30 बजे केवीके दतिया में आयोजित आत्मनिर्भर भारत अंतर्गत प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना, कार्यशाला एवं युवा शिक्षित बेरोजगार एवं असंगठित सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण इकाईयां संचालित करने वाले असंगठित, असक्षम एवं छोटे व्यापारियों के ऋण स्वीकृत पत्र वितरण के कार्यक्रम में भाग लेंगै। प्रातः 11.30 बजे आप 99.40 लाख की लागत से दांतरे की नरिया से देहात थाना वाया छल्लापुरा एवं टेलीफोन एक्सचेंज से भैरव मंदिर मार्ग के भूमिपूजन कार्यक्रम एवं भोजन में भाग लेंगे। दोपहर 12.30 बजे आप दतिया से डबरा के लिए प्रस्थान कर दोपहर 12.30 बजे डबरा पहुंचेगे। अपरान्ह 3 बजे आप डबरा से मुरैना के लिए प्रस्थान कर सायं 4.30 बजे मुरैना पहुंचेगे और पूर्व मंत्री श्री रूस्तम सिंह के यहां वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मलित होंगे। सायं 5.30 बजे मुरैना से डबरा के लिए प्रस्थान कर सायं 7 बजे डबरा निवास पर पहुंचेगे और देव उठनी एकादशी के पारिवारिक पूजन कार्यक्रम में सम्मलित होंगे। रात्रि 8 बजे आप डबरा से दतिया के लिए प्रस्थान कर रात्रि 8.30 बजे दतिया पहुंचेगे और पटवारी फार्म हाउस पर आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मलित होंगे। रात्रि 9.30 बजे आप दतिया से डबरा के लिए प्रस्थान कर रात्रि 10 बजे डबरा निवास पर पहुंेचेगे। 
गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र 5 नवम्बर को प्रातः 9.30 बजे डबरा से दतिया के लिए प्रस्थान कर प्रातः 10 बजे दतिया पहुंचेगे और माँ पीताम्बरा माँई और शनिदेव जी की पूजा, दर्शन करेंगे। प्रातः 10.15 बजे दतिया निवास पर पहुंचेगे और आमजन से भेंट करेंगे। प्रातः 10.30 बजे बड़ौली मण्ड़ल की कोर ग्रुप एवं पार्षदगण की आयोजित बैठक में भाग लेंगे। प्रातः 11.30 बजे से 98.85 लाख की लागत से सेवढ़ा चुंगी से गुलजारशाह मार्ग एवं 99.75 लाख की लागत से ग्वालियर झांसी मार्ग से राजघाट तिराहा हनुमानगढ़ी वाया होलीक्रॉस स्कूल मार्ग के भूमिपूजन कार्यक्रम एवं भोजन में भाग लेंगे। दोपहर 1 बजे दतिया निवास पर पहुंचेगे। अपरान्ह 3.30 बजे आप दतिया से भाण्ड़ेर के लिए प्रस्थान कर सायं 4 बजे भाण्ड़ेर पहुंचेगे और श्रीमती रक्षा संतराम सिरौनिया विधायक के निवास पर वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मलित होंगे। सायं 5 बजे आप भाण्ड़ेर से डबरा के लिए प्रस्थान कर सायं 6 बजे डबरा पहुंचेगे और स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। 
गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र 6 नवम्बर 2022 को प्रातः 9.30 बजे डबरा से दतिया के लिए प्रस्थान कर प्रातः 10 बजे दतिया पहुंचेगे और आमजन से भेंट करेंगे। प्रातः 10.30 बजे आप वृन्दावन धाम में आयोजित प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों को 2 करोड़ रूपये की किश्तों के वितरण कार्यक्रम में भाग लेंगे। दोपहर 12 बजे आप एकल व्यापारी पारिवारिक अन्नकूट के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे और दोपहर 1 बजे दतिया निवास पर पहुंचेगे। अपरान्ह 3 बजे आप पतारा के जंगल जिला चिकित्सालय गेट नम्बर 1 के पीछे दतिया मंे आयोजित स्थापना दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों के लिए दौड़ प्रतियोगिता, पेटिंग प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता एवं अन्य प्राणी संरक्षण पर सेमीनार के कार्यक्रम में भाग लेंगे। सायं 4.30 बजे दतिया से डबरा के लिए प्रस्थान कर सायं 5 बजे डबरा पहुंचेगे और स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। सायं 7 बजे आप डबरा से दतिया के लिए प्रस्थान कर सायं 7.30 बजे दतिया पहुंचेगे और श्वेता गौरे के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। रात्रि 8 बजे आप दतिया से ग्वालियर के लिए प्रस्थान कर रात्रि 9 बजे ग्वालियर पहुंचेगे और स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। 7 नवम्बर 2022 को आप रात्रि 12.30 बजे ग्वालियर से भोपाल एक्सप्रेस द्वारा भोपाल के लिए प्रस्थान कर प्रातः 5.40 बजे भोपाल पहुंेचेगे और निवास के लिए प्रस्थान करेंगे। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने