मुरैना में एक coaching center के बाहर 2 छात्राएं आपस में भिड़ गईं। एक छात्रा ने दूसरी के बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया। इसके बाद 2 लड़कियों के साथ मिलकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। उसे लात-घूंसे मारे। गुस्साई छात्राओं ने लड़की के बैग में पानी डाल दिया, जिससे उसके Notes गीले हो गए। छात्राओं की मारपीट का VIDEO एक ने बना लिया और उसे Social Media पर वायरल कर दिया।
कैलारस में पुरानी सब्जी मंडी की रसोइया गली स्थित एक कोचिंग सेंटर के सामने शनिवार को दो छात्राओं के बीच चुगलखोरी को लेकर कहासुनी हो गई थी। उस दिन तो मामला कोचिंग के भीतर ही शांत हो गया। अगले दिन सोमवार को जब दोनों का कोचिंग में सामना हुआ तो फिर विवाद हो गया। Coaching Class खत्म होने के बाद जैसे ही छात्रा बाहर आईं, दूसरी छात्रा ने अपनी 2 सहेलियों के साथ उसे घेर लिया। पहले दोनों के बीच जमकर बहस हुई, फिर मारपीट शुरू हो गई। बीच सड़क पर गिराकर जमकर लात-घूंसे बरसाए गए। दोनों ने एक-दूसरे के बाल पकड़कर खींचे।
VIDEO VIRAL होने के बाद मामला कैलारस पुलिस के पास पहुंचा। वहीं छात्राओं के घर वाले कैलारस थाने पहुंचे। और वहां समझौता कर लिया गया। कैलारस थाना प्रभारी वेदेन्द्र कुशवाह का कहना है कि दोनों पक्षों ने राजीनामा कर लिया है। अगर फरियादी हमारे पास केस दर्ज कराने आते हैं तो हम मामला दर्ज जरूर करेंगे।