काहिरा। प्यार में पागल एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के लिए कुछ ऐसा कर दिया जिसके बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे।
![]() |
| Demo Photo |
दरअसल इस शख्स की शादी जिस लड़की से होने वाली है वह परीक्षा में फेल हो गई। इसके बाद लड़के ने सोचा कि मंगेतर से उसकी शादी टूट जाएगी जिसके डर से उसने स्कूल को फूंक दिया। इस हादसे में स्कूल के कई जरूरी कागजात जल गए। यह घटना मिस्र के मेनोफिया की है। पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। लड़का और लड़की एक ही क्लास में पढ़ते थे।
मिस्र के मेनोफिया प्रदेश की यह पूरी घटना है। पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। हर आशिक चाहता है कि उसकी प्रेमिका से शादी हो और आरोपी लड़के की भी प्रेमिका से सगाई हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार - स्कूल में पढ़ने वाली आरोपी लड़के की प्रेमिका परीक्षा में फेल हो गई थी। इसके बाद प्रेमी लड़के को अपनी प्रेमिका से शादी टूटने का डर सताने लगा जिससे उसने स्कूल को फूंक दिया। सबसे हैरान वाली बात यह थी कि लड़का और लड़की एक ही क्लास में पढ़ते थे।
लड़की के फेल हो जाने के बाद दोनों की क्लास अलग हो जाता। लड़के को डर सता रहा था। इस के साथ ही कि कहीं घर वाले शादी से मना न कर दें।इन सब के डर की वजह से स्कूल में को आग के हवाले कर दिया। आग की वजह से स्कूल के कागजात और कंट्रोल रूम जलकर खाक हो गए।
लेकिन प्रेमी के स्कूल में आग लगाने के बाद होश ठिकाने आ गए और बचने के लिए इधर-उधर भाग रहा था। अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसके बाद आरोपी ने अपना गुनाह मान लिया है।
