![]() |
| सुसाइड करने वाला छात्र |
भोपाल के नीलबड़ में गणेश पूरी के पास कृष्णा कॉलोनी में एक स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया। उसने पहले अपने दोनों हाथों पर छिला हुआ बिजली का वायर बांधा, फिर बोर्ड में प्लग लगाकर बटन को झाडू से स्विच ऑन कर दिया। करंट लगने की वजह से वह छटपटाया और उसकी मौत हो गई। उसने बी-फॉर्मा में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। सोमवार को एडमिशन होना था। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

