मध्यप्रदेश: दतिया समेत 6 जिलों के कलेक्टर बदले, संजय कुमार को बनाया गया श्योपुर का कलेक्टर



मध्यप्रदेश में विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने के पहले सरकार ने 6 जिलों के कलेक्टर के तबादले किए हैं। इनमें दतिया, टीकमगढ़, श्योपुर, अलीराजपुर, अशोकनगर और आगर मालवा जिले शामिल है। दतिया कलेक्टर संजय कुमार को श्योपुर जिले का कलेक्टर बनाया है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अपर सचिव संदीप माखन को दतिया जिले का कलेक्टर बनाया गया है।


नगरीय प्रशासन एवं आवास विभाग के अपर आयुक्त अवधेश शर्मा टीकमगढ़ जिले के कलेक्टर होंगे। जबकि टीकमगढ़ कलेक्टर सुभाष द्विवेदी को अशोक नगर का कलेक्टर बनाया गया है। अशोकनगर की कलेक्टर उमा महेश्वरी मध्यप्रदेश शासन में उप सचिव बनाकर मंत्रालय पदस्थ की गई हैं। श्योपुर कलेक्टर शिवम वर्मा मध्यप्रदेश शासन में उप सचिव बनाकर भेजे गए हैं।


अलीराजपुर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह को आगर मालवा का कलेक्टर बनाया गया है। आगर मालवा के कलेक्टर कैलाश वानखेड़े को मंत्रालय में बतौर उपसचिव पदस्थ किया गया है। इंदौर के अपर कलेक्टर अभय अरविंद बेडेकर को अलीराजपुर का कलेक्टर बनाया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post